झुंझुनूं में 26 जुलाई को मनाई जाएगी कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ
झुंझुनूं। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 जुलाई को झुंझुनूं में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर होगा।
शहीदों को अर्पित की जाएगी पुष्पांजलि
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जिले के गौरव सेनानी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं भी रहेंगी मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक, वीरांगनाएं तथा शहीदों के आश्रित भी शामिल होंगे। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाएगा।






