झुंझुनूं में 1695 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
झुंझुनूं, जिले के 1695 नवचयनित व नवनियुक्त युवाओं के लिए शनिवार को रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा। केशव आदर्श विद्या मंदिर में 4 जुलाई को सुबह 10 बजे होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, वेलकम किट और नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।






