सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, समाज सेविका माया चौधरी ने पीड़ित परिवार को दी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता

उदयपुरवाटी, गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री के पास हुए सड़क हादसे में टोडपुरा निवासी बाइक सवार ओमप्रकाश की मृत्यु के बाद समाज सेविका माया चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक और नैतिक संबल प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। माया चौधरी ने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की और कहा कि समाज को ऐसे परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए, ताकि कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

पीड़ित परिवार को तत्काल मिली आर्थिक सहायता

माया चौधरी ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को ₹50 हजार की नकद सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता किसी अपने की कमी पूरी नहीं कर सकती, लेकिन संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत अवश्य दे सकती है।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। समाज सेविका ने गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री के पास स्थित दुर्घटनास्थल को संवेदनशील बताते हुए प्रशासन से वहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय शीघ्र लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रभावी सुरक्षा इंतजाम होने से भविष्य में ऐसे हादसों की संभावना कम की जा सकती है।

माया चौधरी ने पुलिस प्रशासन से सड़क हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Live Updates
13:56 (IST) 07 Jul 2026
Jhunjhunu Live : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान तेज, छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चिड़ावा के स्कूलों, कॉलेजों और लाइब्रेरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, राजकोप सिटीजन ऐप और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

13:52 (IST) 07 Jul 2026
Jhunjhunu Live : गुढ़ागौड़जी हिंसा कांड में ₹2 हजार का इनामी आरोपी अजय उर्फ अज्जू गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी में कैम्पर गाड़ियों से तोड़फोड़, जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में झुंझुनूं पुलिस ने ₹2 हजार के इनामी आरोपी अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग निरुद्ध किया जा चुका है।

11:40 (IST) 07 Jul 2026
Jhunjhunu Live : झुंझुनूं में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, “नशे को ना, सपनों को हां – भविष्य की रक्षा”

परिवर्तनकारी मंगलवार कार्यक्रम के तहत राजस्थान पब्लिक विद्यालय में नशामुक्ति और विधिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो कानून और संविधान के अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

09:30 (IST) 07 Jul 2026
Jhunjhunu Live : झुंझुनूं में एपेक्स अस्पताल मौत मामला! प्रशासन से समझौते के बाद खत्म हुआ धरना

शहर के एपेक्स स्काई लाइन हॉस्पिटल में गर्भाशय की गांठ के ऑपरेशन के बाद माकड़ो निवासी सुख दिव्या की मौत के मामले में चल रहा परिजनों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। करीब 24 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद दोनों पक्षों के बीच जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर सहमति बनी।

06:21 (IST) 07 Jul 2026
Jhunjhunu Live : हर बारिश में क्यों डूबता झुंझुनूं ? प्री-मानसून में खुल चुकी पोल : गांधी चौक तालाब, कलेक्ट्रेट खुद जलमग्न, NH-11 पर घंटों जाम

अब मानसून ने दे दी है दस्तक तो तेरा क्या होगा रे झुंझुनू ? प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...