चिड़ावा में नशीली कफ सिरप व 288 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत डीएसटी झुंझुनूं और चिड़ावा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 6 शीशी नशीली कफ सिरप, 288 ट्रामाडोल कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा और डीएसटी प्रभारी हेमराज ने किया।

मुखबिर की सूचना पर की गई नाकाबंदी

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनिल कुमार अपनी मोटरसाइकिल से सुलताना-अरड़ावता की ओर से चिड़ावा स्थित अपनी दुकान की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड चिड़ावा के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल आरजे 18 एसजी 3733 पर पीठ पर बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

बैग से मिली नशीली कफ सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 6 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप और 288 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई वैध लाइसेंस, परमिट, बिल-वाउचर या चिकित्सकीय पर्ची प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनिल कुमार (50 वर्ष) पुत्र बिरदूराम, निवासी जोड़िया, थाना सुलताना, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इनकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

Live Updates
15:26 (IST) 02 Aug 2026
Jhunjhunu News : निकाय चुनाव: "ईमानदार और निष्ठावान को ही मिलेगा टिकट, बेईमान टिकट मांगने भी न आएं" बोले MLA भगवानाराम सैनी

उदयपुरवाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक भगवानाराम सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी केवल साफ-सुथरी छवि और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी। उन्होंने कहा कि बेईमान लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा।

14:47 (IST) 02 Aug 2026
Jhunjhunu News : Jhunjhunu News : आयुर्वेद चिकित्सकों का स्नेह मिलन, बेहतर समन्वय और सेवा पर मंथन

चिड़ावा ब्लॉक के आयुर्वेद चिकित्सकों ने स्नेह मिलन समारोह में संवाद, समन्वय और सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

14:28 (IST) 02 Aug 2026
Jhunjhunu News : निकाय-पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस की बैठक में अमित ओला ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की रणनीति पर चर्चा हुई। उपचुनाव के पूर्व प्रत्याशी अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से वार्ड और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

14:21 (IST) 02 Aug 2026
Jhunjhunu News : सावन के प्रथम सोमवार पर इस्लामपुर में होगा नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर स्थित मातृ-पितृ देवो भव शिवालय में सावन के प्रथम सोमवार को विधि-विधान से नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक होगा। पूजन के बाद महादेव का श्रृंगार और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...