झुंझुनूं में ‘स्पर्श’ अभियान के तहत 15 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षा और जीवन कौशल का प्रशिक्षण

झुंझुनूं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित ‘जागरूक झुंझुनूं’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ‘स्पर्श’ अभियान के प्रणेता एवं प्रभारी सचिव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन जैन जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

अभियान के तहत स्पर्श टीम जिलेभर में आयोजित जागरूकता सत्रों के माध्यम से करीब 15 हजार बच्चों और किशोर-किशोरियों को सुरक्षा एवं जीवन कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करेगी।

सुरक्षा और आत्मविश्वास पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम समन्वयक प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि विशेष सत्रों में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (गुड टच-बैड टच) की पहचान, अनुचित व्यवहार से बचाव, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी जानकारी दी जाएगी।

2019 से चल रहा है स्पर्श अभियान

स्पर्श अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि वर्ष 2019 से संचालित इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर के 7,257 संस्थानों में 9,356 जागरूकता सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 20,73,383 बच्चों, किशोर-किशोरियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर संवेदनशील एवं जागरूक बनाया गया है।

बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने की पहल

अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन का मानना है कि झुंझुनूं में आयोजित यह विशेष अभियान बाल सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Live Updates
05:57 (IST) 07 Aug 2026
Jhunjhunu News : गवाह को धमकी देने के आरोप में हार्डकोर अपराधी जयप्रकाश उर्फ जेपी गिरफ्तार

गवाह को बयान नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को स्वामी सेही गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...