झुंझुनूं में फिर बदले 8 थानों के प्रभारी, सदर समेत कई थानों में नए SHO तैनात

झुंझुनूं जिले में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने पहले जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए आठ पुलिस थानों के थानाधिकारियों (SHO) के पदस्थापन में बदलाव किया है। नई सूची के बाद जिले के कई प्रमुख थानों को नए प्रभारी मिले हैं।

इस फेरबदल में पुलिस लाइन में संचित निरीक्षक के पद पर कार्यरत सीआई विमला बुडानिया को सदर थाना का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

नई तबादला सूची के अनुसार

  • सीआई विमला बुडानिया – पुलिस लाइन से सदर थानाधिकारी नियुक्त।
  • उमाशंकर – सदर थाना से बिसाऊ थानाधिकारी
  • सीआई चंद्रभान – सूरजगढ़ से साइबर क्राइम थाना
  • सीआई रामसिंह यादवसूरजगढ़ थानाधिकारी
  • लक्ष्मीचंदचिड़ावा थानाधिकारी नियुक्त।
  • जयप्रकाश तंवर – गोठड़ा से मुकुंदगढ़ थानाधिकारी
  • सीआई प्रेमप्रकाशगोठड़ा थानाधिकारी नियुक्त।

पहले जारी आदेश में किया गया संशोधन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश में पहले जारी तबादला सूची में संशोधन करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

नई नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारियों के जल्द ही नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने की संभावना है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...