पंचायत राज एवं निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

झुंझुनूं पंचायत राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों, संस्थाप्रधानों तथा आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को 1 अगस्त 2026 तक अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण ईएमएस (Employee Management System) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

मतदान दलों के गठन के लिए तैयार होगा डाटाबेस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों के गठन के लिए एनआईसी द्वारा विकसित ईएमएस पोर्टल पर सभी कार्मिकों का अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक डीडीओ को अपने कार्यालय और कर्मचारियों का संपूर्ण विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

सभी कर्मचारियों का विवरण अपडेट करना होगा

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल चुनाव ड्यूटी के लिए पात्र कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का विवरण ईएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन किया जाना है। सभी विभागाध्यक्षों एवं डीडीओ को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

समयसीमा चूकी तो रुकेंगे बिल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा तक डेटा अपडेट नहीं करने वाले कार्यालयों के 2 अगस्त से सभी प्रकार के बिलों का आहरण रोक दिया जाएगा। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

तकनीकी सहायता के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क

ईएमएस पोर्टल पर डेटा अपडेट करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कमलेश सैनी (95495-99572) तथा अतिरिक्त जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी पूनम महला (80056-96003) से संपर्क किया जा सकता है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...