झुंझुनूं में Y-CLG और CLG बैठकों का आयोजन, युवाओं को साइबर अपराध व नए कानूनों की दी जानकारी

राजस्थान पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत झुंझुनूं जिले के विभिन्न थाना एवं बीट क्षेत्रों में Y-CLG (यूथ कम्युनिटी लायजन ग्रुप) और CLG (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना, पुलिस और आमजन के बीच समन्वय मजबूत करना तथा कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

यह आयोजन अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कम्युनिटी पुलिसिंग) के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इन थाना क्षेत्रों और गांवों में हुई बैठकें

पुलिस थाना पचेरी कलां और मेहाड़ा में संबंधित वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों ने Y-CLG बैठकें आयोजित कीं। वहीं मण्ड्रेला थाना में भी यूथ CLG की बैठक आयोजित की गई।

इसके अलावा नवलगढ़ वृत्ताधिकारी ने ग्राम ककराना में CLG बैठक कर ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं नन्दरामपुरा और जखोड़ा गांवों में बीट स्तर पर Y-CLG बैठकों के माध्यम से युवाओं से जनसहयोग की अपील की गई।

साइबर अपराध, नए कानून और महिला सुरक्षा पर किया जागरूक

बैठकों के दौरान युवाओं एवं CLG सदस्यों को नवीन आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की पालना, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।

शांति और जनसहयोग बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में शामिल CLG सदस्यों और युवाओं ने पुलिस की जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए भविष्य में भी पुलिस का सहयोग करने का भरोसा जताया।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...