झुंझुनूं में रोजगार उत्सव के तहत 1695 युवाओं को नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार, 4 जुलाई को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना सहित विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। झुंझुनूं में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन केशव आदर्श विद्या मंदिर, इंदिरा नगर में शुरू हो गया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

झुंझुनूं में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मुख्य संबोधन और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इससे जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक विकास परियोजनाओं से जुड़ी घोषणाओं के साक्षी बनेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रोजगार उत्सव के तहत 1695 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान रोजगार उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में चयनित 1695 नवचयनित एवं नवनियुक्त युवाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, स्वागत किट और नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...