राजस्थान समान नागरिकता संहिता पर 10 जुलाई को जनसुनवाई, झुंझुनूं में होगी संभाग स्तरीय बैठक

राजस्थान समान नागरिकता संहिता-2026 के संबंध में सुझाव और अभिमत प्राप्त करने के उद्देश्य से 10 जुलाई को झुंझुनूं कलेक्ट्रेट सभागार में संभाग स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई राजस्थान समान नागरिकता संहिता समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शत्रुधन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जनसुनवाई का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

जनसुनवाई में सांसद, विधायक, नगर परिषद सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला प्रमुख, भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि क्षेत्र के शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं महिला आयोग के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के सुझाव प्राप्त कर उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत करना है।

तीन जिलों की संयुक्त जनसुनवाई

प्रशासन के अनुसार इस संभाग स्तरीय जनसुनवाई में झुंझुनूं, सीकर और दौसा जिलों से जुड़े प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। विभिन्न पक्षों के सुझाव और अभिमत दर्ज किए जाएंगे, ताकि राजस्थान समान नागरिकता संहिता-2026 के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया जा सके।

Live Updates
11:00 (IST) 08 Jul 2026
Jhunjhunu News : चिड़ावा में नकली स्पेयर पार्ट्स पर बड़ी कार्रवाई, 63 पिस्टन जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

कॉपीराइट एक्ट टीम और चिड़ावा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में श्रीराम और उषा कंपनी के नाम से बेचे जा रहे 63 कथित नकली पिस्टन जब्त किए गए। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...