झुंझुनूं में आज 14 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो-अप कैंप
झुंझुनूं जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत बुधवार 29 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलो-अप कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त परिवादों और लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
जिला कलेक्टर के अनुसार, बुधवार को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की निम्न ग्राम पंचायतों में फॉलो-अप कैंप आयोजित होंगे
- उदयपुरवाटी: बाघोली
- अलसीसर: हमीरी कला, चुडैला
- बुहाना: पाथरोली
- सिंघाना: शाहपुर
- पिलानी: झेरली
- चिड़ावा: केहरपुरा कला
- खेतड़ी: हरडीया, सफेरागुवार
- नवलगढ़: डुमरा, केरू
- सूरजगढ़: महपलवास
- गुड्डागौड़जी: हासलसर
समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस
प्रशासन के अनुसार, इन फॉलो-अप शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा के साथ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की जाएगी।






