झुंझुनूं। गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत स्वयंसेविकाओं ने ढूकिया अस्पताल के आसपास की कच्ची बस्ती और मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई की। श्रमदान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का दिया संदेश

संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं को अभियान के नारे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सामूहिक रूप से एक घंटा सार्वजनिक स्थलों की देखरेख और साफ-सफाई के लिए देना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत विकसित भारत’ के बारे में भी जानकारी दी। ढूकिया ने कहा कि देशसेवा और जनहित में सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना शर्म की नहीं, बल्कि गर्व की बात है। सभी को देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह लोग अपने घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को भी अपनी जिम्मेदारी समझें।

उन्होंने स्वयंसेविकाओं से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित और जागरूक करें।

एनएसएस प्रभारियों के निर्देशन में हुआ आयोजन

श्रमदान अभियान में महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्य एनएसएस प्रभारी पिकंेष और अन्जू सैनी की देखरेख एवं निर्देशन में किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...