झुंझुनूं, पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद झुंझुनूं जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों का वर्गवार आरक्षण तय हो गया है।

आरक्षण के अनुसार सिंघाना पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला (SC महिला) के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं खेतड़ी पंचायत समिति का प्रधान पद अनुसूचित जाति ओपन (SC ओपन) रखा गया है।

OBC वर्ग में मंडावा और गुढ़ा गौड़जी

लॉटरी में मंडावा पंचायत समिति का प्रधान पद OBC ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

वहीं गुढ़ा गौड़जी पंचायत समिति में प्रधान पद OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

5 पंचायत समितियों में सामान्य महिला

जिले की पिलानी, बबाई, नवलगढ़, चिड़ावा और गोठड़ा पंचायत समितियों में प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

5 पंचायत समितियों में सामान्य ओपन

लॉटरी के अनुसार झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, अलसीसर, सूरजगढ़ और बुहाना पंचायत समितियों के प्रधान पद सामान्य ओपन वर्ग में रखे गए हैं।

झुंझुनूं जिले में प्रधान पदों का पूरा आरक्षण

पंचायत समितिप्रधान पद का आरक्षण
सिंघानाSC महिला
खेतड़ीSC ओपन
मंडावाOBC ओपन
गुढ़ा गौड़जीOBC महिला
पिलानीसामान्य महिला
बबाईसामान्य महिला
नवलगढ़सामान्य महिला
चिड़ावासामान्य महिला
गोठड़ासामान्य महिला
झुंझुनूंसामान्य ओपन
उदयपुरवाटीसामान्य ओपन
अलसीसरसामान्य ओपन
सूरजगढ़सामान्य ओपन
बुहानासामान्य ओपन

आरक्षण की यह प्रक्रिया पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है। राज्य स्तर पर भी 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...