झुंझुनूं, जिले की पंचायती राज संस्थाओं में पंचायत समितियों, जिला परिषद के वार्डों (एकल निर्वाचन क्षेत्रों) और प्रधान पदों के आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया का कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
सूचना केंद्र सभागार में होगी प्रक्रिया
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।
यह प्रक्रिया सूचना केन्द्र सभागार, झुंझुनूं में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
पंचायत चुनाव की तैयारियों में अहम चरण
पंचायत समितियों, जिला परिषद के एकल निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण का निर्धारण आगामी पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। आरक्षण तय होने के बाद संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों और पदों की चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।






