झुंझुनूं, राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

झुंझुनूं जिले में प्रथम चरण में चुनाव नहीं होंगे। जिले में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में संबंधित पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा।

किस चरण में कहां होगा मतदान?

द्वितीय चरण में 6 पंचायत समितियों में चुनाव

द्वितीय चरण में झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।

इस चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए 31 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

तृतीय चरण में 4 पंचायत समितियां

तृतीय चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुड़ागौड़जी पंचायत समितियों में मतदान होगा।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा।

चतुर्थ चरण में 4 पंचायत समितियों में चुनाव

चतुर्थ चरण में खेतड़ी, बाबई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे।

इस चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 14 नवंबर और पंच एवं सरपंच पदों का मतदान 16 नवंबर को होगा।

चार चरणों में जिला परिषद-पंचायत समिति मतदान

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए राज्य में मतदान की तारीखें इस प्रकार हैं

  • प्रथम चरण: 23 अक्टूबर 2026
  • द्वितीय चरण: 29 अक्टूबर 2026
  • तृतीय चरण: 4 नवंबर 2026
  • चतुर्थ चरण: 14 नवंबर 2026

झुंझुनूं जिले में प्रथम चरण में मतदान नहीं होगा।

पंच-सरपंच के लिए मतदान की तारीखें

पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान इस प्रकार होगा

  • प्रथम चरण: 25 अक्टूबर 2026
  • द्वितीय चरण: 31 अक्टूबर 2026
  • तृतीय चरण: 6 नवंबर 2026
  • चतुर्थ चरण: 16 नवंबर 2026

पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।

उप सरपंच के चुनाव की तारीखें

उप सरपंच के चुनाव भी चरणवार होंगे

  • प्रथम चरण: 26 अक्टूबर
  • द्वितीय चरण: 1 नवंबर
  • तृतीय चरण: 7 नवंबर
  • चतुर्थ चरण: 17 नवंबर

20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना जिला मुख्यालय पर होगी। मतगणना 20 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इसके बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, प्रधान का चुनाव 27 नवंबर और उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा।

ईवीएम और मतपेटी से होगा मतदान

सरपंच एवं वार्ड पंच का चुनाव मतपेटी के माध्यम से होगा, जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान ईवीएम से कराया जाएगा।

चुनाव खर्च की सीमा

अभ्यर्थियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित की गई है

  • जिला परिषद सदस्य: ₹3 लाख
  • पंचायत समिति सदस्य: ₹1.50 लाख
  • सरपंच: ₹1 लाख

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

जिला परिषद सदस्यों के लिए संशोधित कार्यक्रम

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिला परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन की लोक सूचना 13 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्यों के लिए चरणवार कार्यक्रम

पंचायत समिति सदस्यों के लिए अलग-अलग चरणों में नामांकन प्रक्रिया होगी।

चरणलोक सूचनानाम निर्देशन की अंतिम तिथिसंवीक्षानाम वापसीप्रतीक आवंटन
प्रथम8 अक्टूबर13 अक्टूबर14 अक्टूबर15 अक्टूबर15 अक्टूबर
द्वितीय13 अक्टूबर16 अक्टूबर17 अक्टूबर19 अक्टूबर19 अक्टूबर
तृतीय19 अक्टूबर23 अक्टूबर24 अक्टूबर26 अक्टूबर26 अक्टूबर
चतुर्थ31 अक्टूबर4 नवंबर5 नवंबर6 नवंबर6 नवंबर

नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद संबंधित चरण में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी और चुनाव प्रतीकों का आवंटन होगा।

पंच एवं सरपंच के लिए नामांकन कार्यक्रम

पंच एवं सरपंच के लिए चरणवार लोक सूचना इस प्रकार जारी होगी

  • प्रथम चरण: 8 अक्टूबर
  • द्वितीय चरण: 13 अक्टूबर
  • तृतीय चरण: 19 अक्टूबर
  • चतुर्थ चरण: 31 अक्टूबर

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तारीखें

  • प्रथम चरण: 24 अक्टूबर
  • द्वितीय चरण: 30 अक्टूबर
  • तृतीय चरण: 5 नवंबर
  • चतुर्थ चरण: 15 नवंबर

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा सुबह 11:30 बजे से होगी।

नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

झुंझुनूं में तीन चरणों में पूरा होगा चुनाव

झुंझुनूं जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण में होंगे। संबंधित पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए चरणवार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...