झुंझुनूं। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश आईपीएस के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन में जिलेभर में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के सुपरविजन में 25 सितंबर को अलसुबह से पुलिस टीमों ने असामाजिक तत्वों, वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर्स, गैंग सदस्यों और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया।

अभियान के दौरान गठित 64 टीमों के 283 अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने जिले में कुल 590 स्थानों पर दबिश दी।

128 लोगों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 128 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें महिला अत्याचार के प्रकरण में फरार 1, जघन्य अपराधों में 3, सामान्य अपराधों में 4 और गिरफ्तारी वारंट के 51 आरोपी शामिल हैं।

इसके अलावा स्थाई वारंट/पीओ/335 BNSS के तहत 12, ईनामी अपराधी 1 और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब के नवीन दर्ज मामलों में 10, अन्य अधिनियमों के प्रकरणों में 3 और शांतिभंग के मामलों में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी एक्ट में 13 मामले दर्ज

अभियान के दौरान आबकारी एक्ट के 13 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के साथ संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की।

अवैध खनन पर भी कार्रवाई

मंड्रेला और बगड़ थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक-एक प्रकरण दर्ज किया। दोनों मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 40 टन बजरी और 9 टन पत्थर, यानी 49 टन खनन सामग्री, जब्त की गई। इसके साथ ही दो वाहन भी जब्त किए गए।

कोतवाली थाना सबसे आगे

एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस थाना कोतवाली की ओर से सर्वाधिक 17 गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस के अनुसार एनडीपीएस, आबकारी, आर्म्स और अवैध खनन के अतिरिक्त अन्य अधिनियमों के तहत भी 3 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

झुंझुनूं पुलिस के अनुसार आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...