झुंझुनूं। पुलिस महानिदेशक राजस्थान के आदेशानुसार जिले में 4 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों, वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर्स, गैंग सदस्यों और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना रहा।

पुलिस की गठित 68 टीमों में शामिल 317 अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अलसुबह से जिलेभर में कार्रवाई शुरू की। टीमों ने कुल 597 स्थानों पर दबिश दी।

127 आरोपी गिरफ्तार, 12 प्रकरण दर्ज

अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 127 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही कार्रवाई में 12 प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में

  • आर्म्स एवं एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारी वारंटी: 1
  • आबकारी एक्ट में वांछित आरोपी: 3
  • हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती सहित जघन्य अपराधों में वांछित: 3
  • स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी/धारा 335 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत: 6
  • हार्डकोर अपराधी, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर एवं मादक पदार्थ तस्कर: 1
  • इनामी अपराधी: 3
  • सामान्य प्रकरणों में वांछित आरोपी: 13
  • शांतिभंग के मामलों में: 62
  • अन्य मामलों में: 35

इस तरह पुलिस कार्रवाई में विभिन्न श्रेणियों में कुल 127 गिरफ्तारियां की गईं।

IG और SP के निर्देशन में चला अभियान

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश आईपीएस और पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन में की गई।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत आरपीएस के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने जिलेभर में दबिश दी।

अपराधियों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

झुंझुनूं पुलिस के अनुसार इस तरह के अभियान का उद्देश्य जिले में अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।

पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों, वांछित अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ इस प्रकार के एरिया डोमिनेशन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...