झुंझुनूं जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न नाकाबंदी स्थलों पर वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।

155 वाहन किए गए जब्त

विशेष अभियान के दौरान कुल 155 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 122 बड़े वाहन और 33 छोटे वाहन शामिल हैं। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर फोकस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य केवल नियम उल्लंघन पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना भी है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...