झुंझुनूं पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने थाना प्रभारियों की नई तबादला सूची जारी कर दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत जिले के चंद थानों को छोड़कर लगभग सभी थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इस बार की सूची की खास बात यह है कि कई स्थानों पर उप निरीक्षक (SI) रैंक के अधिकारियों को भी थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार विनोद सामरिया को चिड़ावा, उमाशंकर मीणा को सदर झुंझुनूं, धर्मेंद्र सिंह को मंडावा, कमलेश चौधरी को बिसाऊ, चंद्रभान को सूरजगढ़, अल्का विश्नोई को पिलानी, रूपाराम को मुकुंदगढ़, राममनोहर को बुहाना, रामनारायण चौयल को मेहाड़ा, इंद्र प्रकाश को गुढ़ा तथा लक्ष्मी नारायण को पचेरी कला का थानाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा मुकेश कुमार को बगड़, कंचन कुमारी को धनूरी, बुद्धीप्रसाद को खेतड़ी, सत्यवीर सिंह को बबाई, एसआई ताराचंद यादव को नवलगढ़, एसआई जयप्रकाश सिंह को गोठड़ा तथा एसआई रामनिवास को सुलताना थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सीआई कस्तूर वर्मा को यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लेकिन धरातल पर इन तबादलों का असर दिखाई पड़ेगा यह देखने वाली बात है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...