झुंझुनूं। शहर के रोड नंबर 1 पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई की। जे.पी. जानू स्कूल से रोडवेज बस डिपो तक चलाए गए अभियान में सड़क पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमण हटवाए गए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों, वाहन चालकों और अन्य व्यवसायियों द्वारा सड़क पर सामान रखने तथा वाहन खड़े करने से उत्पन्न यातायात बाधाओं को दूर कराया गया।

सड़क पर सामान और वाहन खड़े करने वालों को समझाइश

संयुक्त टीम ने मुख्य सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटवाते हुए मार्ग को आमजन और वाहन चालकों के लिए व्यवस्थित कराया। सड़क पर सामान रखकर या वाहन खड़े कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों को समझाइश भी दी गई।

अधिकारियों ने संबंधित लोगों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।

यातायात नियम तोड़ने पर 15 वाहनों के चालान

कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।

वाहन चालकों को सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों की पालना करने की समझाइश दी गई।

अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस के अनुसार शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व एवं शहर वृताधिकारी गोपाल सिंह के सुपरविजन में की गई। अभियान में यातायात प्रभारी कस्तूर वर्मा, कोतवाल श्रवण कुमार मील तथा नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...