झुंझुनूं, कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश

जिला कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निकाय नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए। आदतन अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

सड़क से सुरक्षित दूरी पर लगाए जाएं विद्युत पोल

जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सड़क से पर्याप्त दूरी पर विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने और संबंधित विभागों को संयुक्त टीमें गठित कर आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ब्लैक स्पॉट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने स्टेट हाईवे-37 पर झुंझुनूं-उदयपुरवाटी-खंडेला मार्ग के ब्लैक स्पॉट पर चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर और गड्ढों की मरम्मत

बैठक में आरएसआरडीसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राज्य एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े लिंक मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सड़क पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत करवाने को कहा गया, ताकि वाहन चालकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता हजारी राम बिश्नोई सहित पुलिस, परिवहन, खनिज, शिक्षा, शहरी निकाय और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...