झुंझुनूं, रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह 2 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय समारोह सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया जाएगा।
नवचयनित अभ्यर्थियों का होगा स्वागत
जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को वेलकम किट भी वितरित की जाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित अभ्यर्थियों को उनके नए दायित्वों के लिए प्रोत्साहित करना और रोजगार से जुड़ी इस उपलब्धि को उनके साथ साझा करना है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे सीएम
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवचयनित अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जिला स्तरीय समारोह को जोड़ेंगे।






