जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी कट्टा बरामद कर आरोपी नवीन भूरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

सक्रिय अपराधी पर थी पुलिस की नजर

पुलिस के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधी नवीन भूरिया के पास अवैध हथियार होने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी।

आसूचना संकलन के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी।

घर से बरामद हुआ देशी कट्टा

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन भूरिया पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी मिलों की ढाणी, तन उदावास, थाना सदर झुंझुनूं के रूप में हुई है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में हथियार के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...