झुंझुनूं, जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने 7.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

गोपनीय सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सदर थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि उदावास गांव में एक व्यक्ति मंदिर में पूजा-पाठ की आड़ में कथित रूप से स्मैक की बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आसूचना संकलन किया। जांच के आधार पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 7.80 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रताप सिंह के कब्जे से 7.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी रेपस्वालों की ढाणी, तन उदावास, थाना सदर झुंझुनूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जा रही थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...