झुंझुनूं। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) जिला शाखा झुंझुनूं की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में शिक्षक हितों, विद्यार्थियों के हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के साथ शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया गया।

CDEO अशोक शर्मा रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CDEO झुंझुनूं अशोक शर्मा रहे, जबकि DIET झुंझुनूं की प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने अध्यक्षता की।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में ACBO झुंझुनूं सुनीता यादव, अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला अध्यक्ष पवन आलडिया, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री देवकरण सैनी, समसा के AD कपिल कुलहरि और प्राचार्य रामावतार सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला अध्यक्ष संदीप सैनी, जिला महामंत्री जमनालाल, ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अतिथियों को साफा, दुपट्टा, माला और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षक हितों से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन

सम्मेलन में शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए मंच के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रमुख मांगों में शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने, DPC नियमित रूप से आयोजित करने, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन 15 अक्टूबर से करने, वरिष्ठता विलोपन के संबंध में उचित कार्रवाई, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सहित कई विषय शामिल रहे।

इसके अलावा शिक्षकों के योग्यता अभिवृद्धि आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करवाने, शिक्षकों को BLO कार्य से मुक्त रखने और RGHS सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने की मांग भी रखी गई।

सरकारी स्कूलों में नामांकन और शैक्षिक नवाचार पर जोर

सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षक हितों और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने संगठन को सकारात्मक और प्रभावी तरीके से कार्य करने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। ACBO सुनीता यादव और DIET प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने भी शिक्षा एवं संगठन से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए।

पवन आलडिया ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और शैक्षिक नवाचार पर जोर दिया। वहीं देवकरण सैनी और रामावतार ने भी अपने विचार रखे।

जिला अध्यक्ष संदीप सैनी ने संगठन के उद्देश्यों, शिक्षक हितों और विभिन्न मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद

सम्मेलन में संदीप कुमार, जमनालाल, विजेंद्र बडसरा, गौरधन लाल, फूलचंद, कृष्ण बजाज, पवन बजाज, सुनील कुमार, परमपिते सैनी, सुभाष चंद्र, आशू सिंह शेखावत, दिनेश कुमार, किरण सैनी, सुरेश कुमार, ममता सैनी, सुनीता कुमारी, लक्ष्मण कुमार, हेमेंद्र कुमार, लीलाधर लाम्बा, संजय कुमार, श्रवण कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र चंदेला, विजेंद्र, मुकेश कटारिया, विनोद कुमार, पवन कुमार, बलराम गुर्जर, गौरव सैनी, धुक्कल राम सैनी, बालकृष्ण, मूलचंद सिंह, प्रकाश चंद सैनी, दिनेश कुमार सैनी, नंदराम सैनी, संभूदयाल, संतोष कुमार, श्यामलाल, मुरारी सैनी, जगेश्वर लाल, बृज बिहारी, पवन कुमार केड, अनिल कुमार, सुमित निवाई, शैतान राम, सुशील कालीपाहड़ी, रामावतार, देवकरण और पवन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला मंत्री जमनालाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को संगठित एवं प्रभावी तरीके से आगे रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार ने किया। सम्मेलन में मौजूद शिक्षक साथियों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती के साथ शिक्षा एवं शिक्षक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...