झुंझुनूं जिले की सुलताना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित हथियार सप्लायर रामवीर उर्फ बल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा की जिला जेल नारनौल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर झुंझुनूं लाया गया। पुलिस अब उससे अवैध हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

देशी कट्टा बरामदगी के बाद खुला सप्लायर का नाम

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को राजेन्द्र उर्फ मोनू के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया था। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान राजेन्द्र ने बताया कि उसने यह देशी कट्टा रामवीर उर्फ बल्ला से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

हरियाणा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार

जांच में पता चला कि रामवीर उर्फ बल्ला हरियाणा के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में न्यायिक अभिरक्षा (JC) में जिला जेल नारनौल में बंद था। इसके बाद सुलताना थाना पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर 4 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामवीर उर्फ बल्ला (22 वर्ष) निवासी लुजोत, थाना नांगल चौधरी, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के मामले शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...