झुंझुनूं में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जिला इकाई का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को चूरू रोड स्थित अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ।

समापन सत्र की अध्यक्षता पिलानी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) राधेश्याम जीनागल ने की। सम्मेलन में शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

16 सूत्रीय मांग प्रस्ताव प्रदेश कार्यकारिणी को भेजे

संगठन के जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह भूरिया और जिला मंत्री पवन वर्मा लूणा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान जिला कार्यकारिणी ने 16 सूत्रीय मांग प्रस्ताव तैयार किए। इन प्रस्तावों को प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा गया है।

प्रमुख मांगों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्य और BLO ड्यूटी से मुक्त करने, पे-प्रोटेक्शन आदेश पर रोक लगाने तथा शाला दर्पण पोर्टल में तकनीकी सुधार की मांग शामिल है।

संगठन ने विद्या संबलन योजना में आरक्षण का प्रावधान लागू करने की मांग भी रखी है।

स्थाई भर्ती और बैकलॉग भरने की मांग

सम्मेलन में संविदा भर्ती के स्थान पर स्थाई भर्ती करने और रोस्टर की पूर्ण पालना करते हुए बैकलॉग पदों को भरने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की DPC करने तथा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार नए पद स्वीकृत करने की मांग भी शामिल की गई।

मानदेय, छात्रवृत्ति और सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े प्रस्ताव

शिक्षक संघ ने कुक-कम-हेल्पर के मानदेय और छात्रवृत्ति में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी भेजा है।

इसके अलावा कार्मिकों को समर्पित अवकाश (PL) का भुगतान करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समस्त वित्तीय लाभ समय पर उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

ये पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी पुरुषोत्तम लाल बागोतीया, कृष्ण कुमार बाडेटिया, सुरेंद्र कड़वासरा, सभाध्यक्ष ग्यारसीलाल जिनोलिया, जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह भूरिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद रैया, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, सरिता किलानिया, रामावतार बोयल, राजेश हरिपुरा, तनसुख सानेल, प्रमोद आलडिया, मदनलाल गुडेसर, विजय गोलवा, गोरूराम और चौथमल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...