झुंझुनूं। स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दर्जनों शिक्षकगण का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना रहा।

15 साल से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों को विशेष सम्मान

समारोह के दौरान संस्थान प्रबंधन की ओर से 15 वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे शिक्षकगण को 15 हजार रुपए का चेक, साफा और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कार्यों और संस्थान के प्रति योगदान की सराहना की गई।

प्रबंध निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, सचिव पीयूष ढूकिया, संरक्षिका विनोद ढूकिया, सहायक अभियंता ज्योति ढूकिया सहित संस्थान के प्रधानाचार्यगण ने शिक्षकगण को सम्मानित किया।

शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, संस्कार भी देते हैं

प्रबंध निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयासों से विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं और राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिता-पुत्र का एक साथ संस्थान परिसर में मंच पर सम्मानित होना गर्व की बात है।

17 अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का भी सम्मान

समारोह में संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इन्हें स्मार्ट फोन, मिक्सर-जूसर और ट्रॉली बैग प्रदान किए गए।

संस्था में सम्मानित होने वाले सदस्यों में प्रधानाचार्य, व्याख्याता, मंत्रालयिक कर्मचारी, वाहन चालक और सुरक्षा प्रहरी भी शामिल रहे।

इनका हुआ सम्मान

सम्मानित होने वालों में अनुपम शर्मा, शुभकरण खीचड़, राकेश झाझड़िया, योगेन्द्र बसेरा, सुधीर शर्मा, मंगलाराम जांगिड़, सुशील सैनी, प्रहलाद सिंह कुल्हरी, महावीर प्रसाद शर्मा, जगदीश ढूकिया, उम्मेद सिंह, राकेश कुमार, महेन्द्र सिंह और रामनिवास सहित अन्य 17 संस्था सदस्य शामिल रहे।

सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकगण ने समारोह के भव्य आयोजन के लिए संस्था प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ समारोह

सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...