राजस्व मंडल राजस्थान ने प्रदेशभर में 84 तहसीलदारों और 29 नायब तहसीलदारों के तबादलों की सूची जारी की है। इस प्रशासनिक फेरबदल का असर झुंझुनूं जिले पर भी पड़ा है, जहां कई तहसीलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, मलसीसर तहसीलदार के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

नई सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ स्थानांतरण आदेशों में संशोधन भी किया गया है।

झुंझुनूं, चिड़ावा और बिसाऊ में नए तहसीलदार

तबादला आदेश के तहत झुंझुनूं तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड का तबादला सवाई माधोपुर किया गया है। उनके स्थान पर जयपुर विकास प्राधिकरण से मुकेश कुमार को झुंझुनूं तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

इसी तरह चिड़ावा तहसीलदार रामकुमार पूनिया को चूरू भेजा गया है। उनकी जगह वापिणी (फलौदी) से नारायण राम दैया को चिड़ावा का नया तहसीलदार बनाया गया है।

बिसाऊ तहसीलदार शेरसिंह का तबादला जैसलमेर किया गया है, जबकि उनियारा (टोंक) के पवन कुमार मीणा को बिसाऊ तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मलसीसर और मंडावा में भी बदलाव

मंडावा के नायब तहसीलदार मुकेश को लक्ष्मणगढ़ का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

वहीं मलसीसर तहसील में कार्यरत इमरान खान का सूरजगढ़ किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा पदम सिंह को प्रधानाध्यापक पीटीएस, अलवर के पद पर भेजा गया है।

नायब तहसीलदारों की सूची में भी फेरबदल

राजस्व मंडल ने नायब तहसीलदारों की नई सूची भी जारी की है। इसके तहत बिसाऊ के नायब तहसीलदार सुदेश कुमार का तबादला सुजानगढ़ (चूरू) किया गया है।

डेगाना (नागौर) के रामनारायण वर्मा को नवलगढ़ लगाया गया है। सन्नी भांबू को वापस मंड्रेला भेजा गया है, जबकि रामस्वरूप को एसीएम फास्ट ट्रैक, उदयपुरवाटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा धीरेंद्र, जिनका तबादला सादुलशहर (श्रीगंगानगर) से बबाई किया गया था, उनका स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें पूर्व पदस्थापन पर ही बनाए रखा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...