झुंझुनूं नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसका उद्देश्य चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करना और आवश्यक सूचनाओं की निगरानी करना है।

कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 114 में रहेगा कंट्रोल रूम

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है।

यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नंबर 114 में आगामी आदेश तक संचालित रहेगा।

इस नंबर पर कर सकेंगे संपर्क

निकाय चुनाव से संबंधित जानकारी या आवश्यक संपर्क के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर जारी किया गया है।

कंट्रोल रूम फोन नंबर: 01592-232237

अनीता को प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी

जिला प्रशासन की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की संयुक्त निदेशक अनीता को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, कार्यालय अधीक्षक परमेश्वर सिंह शेखावत को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

चुनाव व्यवस्थाओं पर रहेगी निगरानी

नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नगर निकाय चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं और सूचनाओं को समन्वित करने का काम किया जाएगा। अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित होने से चुनाव प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...