झुंझुनूं। झुंझुनूं नगरपरिषद के नवनिर्वाचित उपसभापति विरेन्द्र डारा के उपसभापति बनने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने विरेन्द्र डारा का साफा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान उन्हें तेजाजी महाराज की तस्वीर भी भेंट की गई।

क्यामसर तेजाजी मंदिर में सहयोग के लिए जताया आभार

राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने विरेन्द्र डारा द्वारा क्यामसर तेजाजी मंदिर में किए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने उन्हें उपसभापति बनने पर शुभकामनाएं भी दीं।

प्रमोद जानूं का भी सम्मान

इसी क्रम में झुंझुनूं नगरपरिषद के पार्षद प्रमोद जानूं के लगातार पार्षद निर्वाचित होने पर भी राष्ट्रीय जाट महासंघ ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने प्रमोद जानूं को साफा और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

उन्हें भी तेजाजी महाराज की तस्वीर भेंट की गई।

पूर्व सरपंचों का भी किया स्वागत

इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामनिवास जानूं, पूर्व सरपंच सुरेश सूंडा और अभिषेक सूंडा का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने जानूं आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...