झुंझुनूं। लॉयंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को विश्व शांति रैली का आयोजन किया गया।

रैली शहीद स्मारक से कर्नल जेपी जानू स्कूल तक निकाली गई। इसका शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, उपसभापति वीरेंद्र डारा एवं पार्षद प्रमोद जानू के सान्निध्य में हरी झंडी दिखाकर किया गया।

विद्यार्थियों ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश

रैली में झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यार्थी हाथों में शांति एवं सद्भाव का संदेश देती तख्तियां लेकर चल रहे थे। विभिन्न नारों के माध्यम से उन्होंने विश्व शांति, भाईचारे, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया।

कलेक्टर ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना की

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को क्लब की ओर से सेवा सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही तथा आगामी सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

क्लब की सेवा गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर ने समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किया जाना सराहनीय है।

विश्व शांति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी: डॉ. मुकेश मूंड

क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि विश्व शांति केवल एक संदेश नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

गांधी और शास्त्री को किया नमन

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान दोनों महापुरुषों के सत्य, अहिंसा, शांति और राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण किया गया।

रैली संयोजक ने जताया आभार

रैली के संयोजक एवं प्रायोजक लॉयन डॉ. गुलझारी लाल कालेर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ तथा उपस्थित लॉयंस क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्लब कोषाध्यक्ष लॉयन राम अवतार सिंह रेपसवाल, लॉयन रणधीर सिंह डूडी, लॉयन रणवीर सिंह गोदारा, लॉयन ओमप्रकाश मूंड, लॉयन सुमेर सिंह कुलहरी, लॉयन रविन्द्र सिंह कृष्णिया, लॉयन रघुवीर सिंह धत्तरवाल सहित क्लब के सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे।

3 अक्टूबर को दिव्यांग सहायता कार्यक्रम

लॉयंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को आशा का झरना में दिव्यांग सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बच्चों को फल, खाद्य सामग्री और आवश्यक सहायता सामग्री वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक मेंबरशिप ग्रोथ चेयरपर्सन लॉयन रणवीर सिंह गोदारा होंगे।

लॉयंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से सेवा सप्ताह के माध्यम से शांति, सद्भाव, मैत्री, मानवता और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...