झुंझुनूं। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में झुंझुनूं विधानसभा और झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद पर सोहेल दानका और ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तनवीर फारूकी ने जीत दर्ज की।

सोहेल दानका 118 वोटों से जीते

झुंझुनूं विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में सोहेल दानका को 1518 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी खालिद नागौरी को 118 वोटों से हराया।

खालिद नागौरी को 1400 वोट मिले।

तनवीर फारूकी की बड़ी जीत

झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तनवीर फारूकी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1684 वोट मिले।

उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंशी सैनी को 447 वोट मिले। इस तरह तनवीर फारूकी ने 1237 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

समर्थकों में उत्साह

दोनों पदों पर जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। सोहेल दानका और तनवीर फारूकी के विजयी होने पर समर्थकों ने खुशी जताई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि झुंझुनूं के युवाओं के विश्वास, एकजुटता और संघर्ष की जीत है।

युवाओं के मुद्दे उठाने की बात

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी और विश्वास दिया है, उसे वे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना, रोजगार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखना तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...