झुंझुनूं, श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय की NSS इकाई की ओर से ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चुड़ैला में स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

NSS स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही पौधों में पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश

स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर रखने तथा सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र का किया अवलोकन

स्वच्छता गतिविधियों के बाद NSS स्वयंसेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।

स्वयंसेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता और जनसेवा के महत्व को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

NSS इकाई के प्रभारी डॉ. धनेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने गांधी जयंती पर विभिन्न सेवा और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम का उद्देश्य गांधीजी के स्वच्छता, श्रमदान, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

स्टाफ सदस्य भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. अनंता, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. रामप्रताप सैनी, डॉ. पिंकी, डॉ. सलमान, डॉ. अंशु शर्मा, इन्द्राज और अजय कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...