गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, झुंझुनूं में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ भव्य यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ यज्ञ
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडित विशाल शास्त्री के सानिध्य में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने हवन में आहुतियां देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर इंजीनियर बी. के. टिंबरेवाला एवं रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार भी पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने गुरुओं का लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुए यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती आयोजित की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. महेश सिंह राजपूत, डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. अनंता शांडिल्य, डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. विजय माला, डॉ. सविता, डॉ. अंशु सिंह सहित विश्वविद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।






