झुंझुनूं। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार और डॉ. रामप्रताप सैनी रहे। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला ने टेलीफोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
पुस्तकालय के उपयोग से ज्ञान बढ़ाने पर जोर
कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तकालय प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए की। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में पुस्तकालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी यदि नियमित रूप से पुस्तकालय में जाकर ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करें तो इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी और उन्हें अपने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने और पाठ्यक्रम के अलावा ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया।
पुस्तकालय स्टाफ और विद्यार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. एन. के. सोनी ने अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुस्तकालय स्टाफ प्रदीप चांगिल, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार और फरियाद अली सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






