झुंझुनूं, जेजेटी विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और विधिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी एवं एलएलबी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विधिक विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चार्ट प्रस्तुत किए।

विधिक विषयों पर दिखाई रचनात्मकता

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय न्यायिक प्रणाली, न्यायालयों की पदानुक्रम व्यवस्था, मौलिक अधिकार, महिला एवं बाल कानून, उपभोक्ता अधिकार, साइबर कानून सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर चार्ट तैयार किए। प्रतिभागियों ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विधिक ज्ञान और रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इन आधारों पर हुआ मूल्यांकन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन रचनात्मकता, विधिक तथ्यों की शुद्धता, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता और समग्र प्रभाव के आधार पर किया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ. सविता सांगवान, डॉ. नितीश कुमार एवं डॉ. जगबीर सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के नवाचार और उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आशिमा कुमार एवं डॉ. धर्मेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य डॉ. विजयमाला, डॉ. यूसुफ अली तथा डॉ. अर्चना ए. पवार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...