झुंझुनूं स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी के छात्र राजपाल सिंह का राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित लाइब्रेरियन ग्रेड-III सीधी भर्ती-2024 में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।


पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की पढ़ाई के बाद मिली सफलता

राजपाल सिंह, सुल्तान सिंह और शरबती देवी के पुत्र हैं तथा ग्राम कस्वा की ढाणी, कालियासर के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2022-23 में जेजेटी यूनिवर्सिटी से बी.एल.आई.एससी. (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस) की डिग्री प्राप्त की थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और कड़ी मेहनत के बल पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लाइब्रेरियन ग्रेड-III भर्ती में सफलता हासिल की।


विश्वविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

राजपाल सिंह की सफलता पर जेजेटी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला, प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता सहित विश्वविद्यालय की समस्त फैकल्टी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...