बगड़ (झुंझुनूं)। शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने की अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन ने ‘शिक्षा सारथी’ योजना के तहत ₹50,000 की आर्थिक सहायता अभिनव प्रगति समिति, बगड़ को प्रदान की।

समिति को सौंपा ₹50 हजार का चेक

इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एसएमटीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास खटोड़ ने अभिनव प्रगति समिति के प्रबंधक महेन्द्र सैनी को ₹50,000 का चेक सौंपा।

शिक्षा से जोड़ना है योजना का उद्देश्य

विकास खटोड़ ने बताया कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष ‘शिक्षा सारथी’ योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करता है। योजना के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक शुल्क, पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने।

उन्होंने कहा कि आज भी अनेक विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है।

समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास

फाउंडेशन ने बताया कि वह शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरंतर संचालन कर रहा है और भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कौशिक, एसएमटीआई के अधीक्षक नरेश कुमार सैनी, नवीन सैनी तथा बाबूलाल सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...