बगड़, बगड़ स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने झुंझुनूं में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने बताया कि 14 वर्षीय वर्ग में विद्यार्थियों ने 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। इस वर्ग में विद्यालय ने झुंझुनूं जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

17 और 19 वर्षीय वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

17 वर्षीय छात्र वर्ग में विद्यालय के एक खिलाड़ी ने रजत और दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।

वहीं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में 4 छात्राओं ने स्वर्ण और एक छात्रा ने रजत पदक जीता।

19 वर्षीय छात्रा वर्ग में विद्यालय की दो छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दोनों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

19 वर्षीय छात्र वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते। इस आयु वर्ग में विद्यालय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बॉक्सिंग के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

बॉक्सिंग में विद्यालय के 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया।

हॉकी में जिला स्तर पर दूसरा स्थान

बॉक्सिंग के साथ-साथ विद्यालय के खिलाड़ियों ने 17 वर्षीय छात्र वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया।

ज्योति विद्यापीठ की हॉकी टीम ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम के सभी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय के खिलाड़ी प्रियांक को प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुना गया।

खिलाड़ियों और कोच का सम्मान

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। प्राचार्या किरण देवी ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान हॉकी कोच मनीष धाबाई और बॉक्सिंग कोच मीरा कटेवा का भी स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी और बॉक्सिंग के खिलाड़ी लंबे समय से कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास कर रहे थे। उनकी मेहनत का परिणाम इन उपलब्धियों के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा, “मेहनत करने वालों की सदा जीत होती है।”

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...