बगड़केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12 विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में बगड़ स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रीचेकिंग के बाद विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों के अंकों में वृद्धि दर्ज होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इन विद्यार्थियों के बढ़े अंक

पुनर्मूल्यांकन के बाद विज्ञान संकाय के छात्र सिद्धार्थ के अंकों में 2.2 प्रतिशत, भूमिका सैनी के 1.4 प्रतिशत, देवांक सिंह के 0.2 प्रतिशत तथा अखिल के 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वहीं वाणिज्य संकाय की छात्रा खुशी कुमारी के अंकों में 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को

विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया। पुनर्मूल्यांकन के सकारात्मक परिणाम आने के बाद विद्यालय में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय की प्राचार्या किरण देवी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है।

विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...