बगड़। ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगड़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सेकेंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
कई विद्यार्थियों ने बढ़ाए अपने अंक
विद्यालय के अनुसार, निखिल सैनी ने अपने 94.8 प्रतिशत अंकों में सुधार करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा ध्रुव राठौर ने 92% से 93.60%, गर्वित सैनी ने 88% से 93%, नितिन सैनी ने 86.4% से 87.6%, अनुज कुमार ने 85% से 86.60%, आदित्य भांभू ने 79.6% से 85.2%, घनश्याम ने 76.8% से 80%, मेहुल सैनी ने 78.8% से 80.8%, देवराज ने 74.2% से 75.8%, गुंजन ने 73.2% से 75%, रोहित सिंह ने 62% से 62.20%, सौम्य ने 60.4% से 65.8%, प्रिंस ने 58.6% से 59.4%, रौनक ने 58.2% से 59%, सुमित सैनी ने 53% से 53.6% तथा वरुण स्वामी ने 49.6% से 51% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्रत्येक विद्यार्थी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विद्यालय में खुशी का माहौल
विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहने का विश्वास जताया।






