सूरजगढ़: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजकीय अस्पताल काजड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

उन्होंने कहा कि शहीदों की जयंती को सेवा कार्य से जोड़ना उनके आदर्शों के प्रति श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम है।

ये लोग रहे मौजूद

रक्तदान शिविर में डॉ. ज्योति चौधरी, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर, गुरुकुल वर्ल्ड बैंक जयपुर से आशीष नारनौलिया, सुशील काला, सुनील बेरवाल, संदीप नारनौलिया, छंगाराम बेरवाल, दरिया सिंह डीके, सोमवीर तूंदवाल, मोहन बेरवाल, मनजीत बेरवाल, गिरवर शर्मा, आदित्य प्रजापत, रोहित राजपूत, पंकज, आशीष शर्मा, अमित चोपड़ा और आशीष बेरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शिविर के माध्यम से युवाओं ने रक्तदान और मानव सेवा का संदेश दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...