Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने किया समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण

,

काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने किया समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने किया समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण

सूरजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित इंदिरा कॉलोनी में बने समाज कल्याण भवन की चारदीवारी का लोकार्पण रविवार को किया गया।

इस चारदीवारी का निर्माण भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया ने अपने माता-पिता तथा कौशल काजड़िया ने अपने दादा-दादी स्व. श्यामसुंदर काजड़िया एवं मैना देवी काजड़िया की पुण्य स्मृति में करवाया।

 प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में हुआ लोकार्पण

चारदीवारी का लोकार्पण ग्राम पंचायत काजड़ा की प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में गांव के प्रबुद्धजनों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच मंजू तंवर ने ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर खुशी साझा की।

भामाशाह प्रवीण काजड़िया ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण में भाग लिया।

 भामाशाहों का जताया आभार

प्रशासक मंजू तंवर ने भामाशाह प्रवीण काजड़िया, रचना काजड़िया और कौशल काजड़िया का आभार व्यक्त करते हुए कहा

ग्राम काजड़ा भामाशाहों और बुद्धिजीवियों की धरती है। मेरे कार्यकाल में यहां अनेक जनहित कार्य हुए हैं, जिनके लिए पंचायतवासी सदैव ऋणी रहेंगे।

 पहले भी कर चुके हैं कई जनहित कार्य

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि भामाशाह प्रवीण काजड़िया द्वारा

  • प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार

  • सार्वजनिक पार्क का सौंदर्यकरण

  • नाथजी का कुआं स्थित बाबा रूड़नाथ मंदिर परिसर में दीवार निर्माण

  • धमाणी जोहड़ी में पानी की टंकी निर्माण

  • ग्राम भापर व कुम्हारों का बास नाम से एलईडी इलेक्ट्रिक बोर्ड स्थापना
    जैसे कई उल्लेखनीय जनहित कार्य करवाए गए हैं।

 गांव में खुशी और सम्मान

ग्रामीणों ने भामाशाह प्रवीण काजड़िया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैलाश नागवान, भीम सिंह शेखावत, भगवती प्रसाद स्वामी, धर्मपाल गांधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 सूरजगढ़–काजड़ा के लिए क्यों खास है यह कार्य?

  • सामाजिक आयोजनों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित परिसर

  • भामाशाह संस्कृति को प्रोत्साहन

  • ग्राम पंचायत में सामूहिक सहभागिता का उदाहरण