खेतड़ीनगर में घर में घुसकर मारपीट का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर निरुद्ध

झुंझुनूं के खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के खरकड़ा गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत किशोरों को भी निरुद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लाठी, लोहे के सरिये, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर परिवार पर हमला किया था। आरोपियों को कीरों की ढाणी से पकड़ा गया।

घर में घुसकर परिवार पर हमला करने का आरोप

खेतड़ीनगर थाना पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि 24 जून 2026 की रात सांवरमल, भोलाराम, मोहित, विजेन्द्र उर्फ कालिया, धन्नी, सरोज और कीरों की ढाणी निवासी कुछ अन्य लोग एकराय होकर उसके घर पहुंचे।

आरोप है कि इनमें से कई लोगों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और उनके हाथों में लाठी, लोहे के सरिये, कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियार थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले घर पर पत्थर फेंके और इसके बाद घर में घुसकर परिवादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की लगातार तलाश और पीछा करते हुए टीम कीरों की ढाणी, तन खरकड़ा पहुंची।

यहां से भोलाराम, सरोज, सांवरमल और मोहित को दस्तयाब किया गया। अनुसंधान के बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसके अलावा मामले में दो विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया गया है।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है

  1. भोलाराम पुत्र हनुमान प्रसाद कीर, उम्र 43 वर्ष
  2. सरोज देवी पत्नी भोलाराम, उम्र 40 वर्ष
  3. सांवरमल पुत्र हनुमान प्रसाद कीर, उम्र 55 वर्ष
  4. मोहित पुत्र भोलाराम कीर, उम्र 19 वर्ष

सभी आरोपी कीरों की ढाणी, तन खरकड़ा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा खेतड़ी वृत्त के पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र सिंह बुरडक (RPS) के निर्देशन में की गई।

कार्रवाई खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पुलिस टीम ने तकनीकी और आसूचना तंत्र का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों की तलाश की और संभावित स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...