जसरापुर अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा चलाए जा रहे ‘खेत, खेती, किसान बचाओ – कार्पोरेट लूट का राज मिटाओ’ जनजागरण अभियान के दूसरे दिन ग्राम चलो अभियान चारावास गांव पहुंचा। इस दौरान आयोजित किसान सभा में किसानों को संगठित करने, कृषि से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। सभा में गांव में 500 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (ट्रेड डील) भारतीय किसानों के हितों के लिए चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता लागू होता है तो सब्सिडी आधारित अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में बड़ी मात्रा में पहुंचेंगे, जिससे देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

22 जुलाई को प्रदर्शन, 9 अगस्त को संकल्प सभा

सभा में बताया गया कि प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा 22 जुलाई को देशभर के प्रखंड एवं पंचायत समिति कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। वहीं 9 अगस्त, साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से नवनिर्मित मजदूर-किसान भवन में संकल्प सभा आयोजित की जाएगी।

किसानों से संगठन मजबूत करने की अपील

सभा में किसान नेताओं ने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने, कृषि से जुड़े मुद्दों पर एकजुट रहने और जनआंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड अमर सिंह चाहर, कामरेड सुभाष, कामरेड होशियार सिंह चाहर, कामरेड लक्ष्मीचंद, ओमप्रकाश मिठारवाल, कामरेड बजरंगलाल सुबेदार, मोहर सिंह, बाबूलाल शर्मा, प्यारेलाल, रामपाल चाहर, सुमेर सिंह, जितेंद्र सिंह सैन, मिथुन सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...