झुंझुनूं अखिल भारतीय किसान महासभा ने अपने पूर्व निर्धारित जनजागरण पदयात्रा अभियान की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह पदयात्रा 5 जुलाई से ग्राम चरणसिंह नगर से शुरू होनी थी, लेकिन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड प्रेमसिंह गहलावत के निधन के कारण अब इसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने बताया कि संगठन ने शोक के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद हुआ निधन

कामरेड रामचंद्र कुलहरि के अनुसार, 3 जुलाई को झुंझुनूं में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक के बाद संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड प्रेमसिंह गहलावत का हृदयाघात के कारण निधन हो गया।

उनके आकस्मिक निधन से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

अब 10 जुलाई से शुरू होगा जनजागरण अभियान

महासभा ने बताया कि शोक अवधि को देखते हुए जनजागरण पदयात्रा को पांच दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब यह अभियान 10 जुलाई से ग्राम चरणसिंह नगर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू किया जाएगा।

संगठन ने कार्यकर्ताओं से नई तिथि के अनुसार अभियान की तैयारियां जारी रखने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...