झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनूं “जीवन” द्वारा परमवीर चक्र विजेता कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह के बलिदान दिवस पर मेजर पीरू सिंह स्मृति स्थल, पीरू सिंह सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेजर पीरू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।


नई पीढ़ी को वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान

क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राष्ट्रनायकों के त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा की भावना से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि उनमें देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान और अधिक मजबूत हो।


क्लब के पदाधिकारी रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चाहर, मेंबरशिप ग्रोथ चेयरपर्सन लॉयन रणवीर सिंह गोदारा, मार्केटिंग चेयरपर्सन लॉयन प्रकाश सोनी, लॉयन रामकुमार झाझड़िया, लॉयन महेंद्र चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...