मलसीसर। पुलिस थाना मलसीसर ने NI Act प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत वांछित सांवरमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और झुंझुनूं ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तारी की।
न्यायालय के वारंट पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (NI Act प्रकरण) न्यायालय, झुंझुनूं में चल रहे रतिराम बनाम सांवरमल प्रकरण संख्या 566/2024 में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
इसी वारंट के तहत पुलिस टीम ने सांवरमल पुत्र गोविंद धोबी, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19, मलसीसर, थाना मलसीसर, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया।






