मंडावा के दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से प्रदूषण रहित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संस्थान निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण तथा पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए वृक्षारोपण और उनकी नियमित देखभाल प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

स्वच्छ और हरित पर्यावरण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. रीना, रामप्रताप महला, सुनील रोहिला सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...